ये सवाल सुनते ही लॉक हो जाएगी #Dabangg3 की हीरोइन!

सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की दबंग केमिस्ट्री वाकई काफी क्यूट है और अब उनके इस धाक़ड से सवाल के बाद सलमान खान को उन्हें दबंग 3 के लिए कास्ट कर ही लेना चाहिए।

सलमान खान के साथ स्क्रीन पर परफेक्ट वो ही लग पाता है जो उनकी तरह बेधड़क और दबंग हो। तभी तो सुलतान के लिए अनुष्का शर्मा को इतना मनाना पड़ गया। ऐसे ही सलमान की परफेक्ट लेडी दबंग हैं सोनाक्षी सिन्हा।

और एक बार फिर उन्होंने सलमान से एक दबंग सवाल पूछ ही लिया है। भई हमारी मानिए तो इतनी दबंगई केवल सोनाक्षी पर ही अच्छी लग सकती हैं। इसलिए अरबाज़ खान को बिना सोचे समझे दबंग में सोनाक्षी को फाइनल कर देना चाहिए।

sonakshi-sinha-asks-salman-khan-dabangg-question

दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म नूर का गाना लॉन्च कर रही थीं जिस दौरान उन्हें अपने पिता और सलमान से रैपिड फायर के सवालों के बारे में पूछा गया।

इस पर सोनाक्षी का जवाब था कि सलमान से तो मैं एक ही सवाल पूछूंगी। वो सवाल जो मीडिया उनसे पूछता रहता है पर वो कभी जवाब नहीं देते। कि आखिर वो शादी कब कर रहे हैं।
[PICS: तगड़ा Rumor: सलमान के 'खान'दान का हिस्सा बनने वाली हैं सोनाक्षी]

अब सोनाक्षी ने ये बात सीरियसली कही या फिर मज़ाक में ये तो सोनाक्षी और सलमान ही जानें। लेकिन बहरहाल, उनकी जोड़ी दबंग के लिए तो परफेक्ट है इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X