..................... Sonakshi sinha and rumoured boyfriend zaheer iqbal likely to collaborate soon for project, fans are super excited। सोनाक्षी सिन्हा और उनके कथित बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल मिलकर बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड के संग करेंगी बड़ा धमाका! साथ शेयर करेंगे स्क्रीन, जानें डीटेल्स

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के रिलेशनशिप की खबरें लंबे से मीडिया में आती रही है। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। इन्होंने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से चुप्पी साध रखी है। लेकिन, अब ये कथित कपल साथ में धमाका करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, पंजाबी सुपरस्टार एमी विर्क और पुरस्कार विजेता असीस कौर एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

धमाका रिकॉर्ड्स एक स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए चार बड़ी हस्तियों को साथ लेकर आया हैं। हालांकि फिलहाल इस प्रोजेक्ट से जुड़ी किसी भी तरह की डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होगी। इसी के साथ सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल भी पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

sonakshi-sinha-and-rumoured-boyfriend-zaheer-iqbal-likely-to-collaborate-soon-for-project-fans-are

ऐसे में सभी काफी एक्साइटेड है क्योंकि यह एक ऐसा संयोग है जो पहले कभी नहीं देखा गया था। दर्शक भी आखिरकार यह जानने का इंतजार नहीं कर सकते कि दोनों किस प्रोजेक्ट पर साथ काम करने जा रहे हैं। धमाका रिकॉर्ड्स ने वास्तव में इन नामों के साथ एक कास्टिंग की है और इसके ऐलान के साथ इंटरनेट पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि, हाल ही में फुकरे अभिनेता वरुण शर्मा ने सोनाक्षी और ज़हीर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर जोड़ी बताया था। वरुण के इस पोस्ट से सभी हैरान थे। हालांकि इस पर आए नए अपडेट ने अब उनके पोस्ट पर रोशनी डाली है जो इस मेगा साझेदारी की तरफ इशारा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X