शाहरूख के लिए एक बार फिर सलमान से धोखा

हम आपको बता दें की सोनाक्षी की पहली फिल्म दबंग ही थी इस फिल्म में सल्लू ने सोनाक्षी को लिया था। पहले इस फिल्म के लिए सलमान गोविंदा की बेटी नर्मदा को लेना चाहते थे लेकिन उन्हों ने नर्मदा की जगह सोनाक्षी को लेने का फैसला किया। लेकिन अब लगता है कि सलमान को अब ये फैसला भारी पड़ रहा है क्योंकि सोनाक्षी ने शाहरूख की मुवी के लिए हां कर दिया है।
इस फिल्म के डारेक्टर भी कोई और नहीं अभिनव कश्यप हैं इसे डायरेक्ट करेंगे, जिनसे सलमान का दबंग के बाद झगड़ा हो गया था। यानी सोनाक्षी सलमान के दो दुश्मनों के साथ काम करने जा रही हैं। सलमान का साथ छोड़ शाहरूख के साथ काम करने वाली दबंग गर्ल सोनाक्षी ही पहली लड़की नहीं हैं कैटरीना कैफ ने भी शाहरूख के साथ यशचोपड़ा की एक फिल्म में काम करने के लिए हां कर दी है।
वैसे तो सलमान अपने दुश्मनों को सुनाने का एक मौका नहीं जाने देते अब देखते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा के साथ आगे क्या होता है। शाहरूख की तरफ बढ़ाया गया दोस्ती का हाथ उनको कितना महंगा पड़ने वाला है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications