सलमान की पार्टी में सोनाक्षी ने जरीन को धक्का मारा

शायज इसीलिए जरीन खान से जली कटी फिर रही हैं। वैसे आपको पता ही होगा कि आजकल सल्लू मियां अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की हमश्क्ल जरी खान पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। वीर के सुपरफ्लॉप होने के बावजूद सलमान खान जरीन को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। उन्होंने ना अपनी फिल्म रेडी में ना सिर्फ जरीन को एक आईटम नंबर दिलवाया बल्कि हाउसफुल 2 में रोल भी।
खैर, खबर है कि अभी सलमान ने रेडी के म्यूजिक रिलीज पर अपने घर में एक पार्टी रखी जिसमें सल्लू के सारे करीबी दोस्त मौजूद थे। इस पार्टी में फिल्म की अभिनेत्री असिन के साथ दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और जरीन खान भी मौजूद थीं। पर जाने क्या बात थी कि जरीन सोनाक्षी को फूटी आंख नहीं सुहा रही थी। सोनाक्षी ने जरीन को ना हाय हेलो किया बल्कि बुरी तरह से इग्नोर करने से भी नहीं चूकीं। सुनने मे तो ये भी आ रहा है कि सोनाक्षी ने एक बार जरीन को धक्का भी मार दिया और फिर सॉरी बोलकर पल्ला झाड़ लिया।


Click it and Unblock the Notifications