अरे ये क्या हुआ दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा किससे डर गयी?

खबर ये है कि दबंग गर्ल शिरिष कुंदर की फिल्म जोकर में आयटम डांस करने वाली है। इस फिल्म की कोस्टार मिनिषा हैं जैसे ही मिनिषा को पता चली कि सोनाक्षी इसमें डांस कर रही है और वो भी फराह खान की कोरियोग्राफी में तो उन्होंने भी डायरेक्टर से कह दिया कि मुझे भी इस डांस का हिस्सा बनना चाहती हैं।
और तब से इन दोनों के बीच कोल्डवार भी शुरू हो चुका है। हम आपको बता दें कि इस फिल्म में स्टंटमैन अक्षय कुमार भी काम कर रहे हैं। जब सोनाक्षी को मिनिषा के मन की बात पता चली तो सोनाक्षी ने भी शिरीष से कह दिया कि वो मिनिषा को इस डांस से अलग ही रखें, क्योंकि सोनाक्षी को यह डर सताने लगा कि उनका डांस आयटम मिनिषा के डांस के सामने फिका ना पड़ जाए।
फिर क्या शिरीष ने भी मिनिषा को शांत कराने के लिए वादा कर दिया कि वो उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में लेंगे। जो खासतौर पर तुम्हारे लिए ही फिल्माया जाएगा।
हम आपको बता दें आज कल आयटम डांस के लिए भी बॉलीवुड में तकरार होने लगी है। इससे पहले कैटरीना कैफ और करीना के बीच भी फिल्म बॉडीगार्ड में एक डांस नंबर के लिए तकरार हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications