..................... Sonakshi is ready to enter in bollywod | अब सोनाक्षी सिंहा की बारी है... - Hindi Filmibeat

अब सोनाक्षी सिंहा की बारी है...

By Staff

Sonakshi Sinha
अगर नाम से आपको यह जानने में काफी दिक्कते आ रही हैं कि आखिर सोनाक्षी कौन है तो गलती से भी इसका ज़िक्र किसी से ना कीजिएगा।

वैसे अभी आपको हम बता दें रहे हैं कि सोनाक्षी कोई और नहीं शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा है जो बहुत जल्द फिल्मों में पदार्पण करनेवाली हैं।

नैन नक्श में रीना रॉय की तरह नज़र आनेवाली यह बाला बहुत जल्द संजय दत्त के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म से बॉलीवुड में प्रवेश करते हुए सारी नई नायिकाओं को मात देनेवाली हैं।

खूबसूरती के साथ साथ अभिनय में भी वह पारंगत होंगी ही इसकी अपेक्षा बिना किसी शक के हम सोनाक्षी से कर सकते हैं क्योंकि उनमें एक नहीं दो कलाकारों का खून है।

अब आप सोच रहे होंगे कि सोनाक्षी के फिल्मों में आने की खबरों को अब तक सिन्हा परिवार टालते आए हैं। कुछ जगहों पर तो पूनम सिन्हा यह भी कहती नज़र आ चुकी हैं कि सोनाक्षी बॉलीवुड का हिस्सा कभी नहीं बनेंगी।

खैर वक़्त के साथ बहुत कुछ चीज़ें बदल जाती हैं सो आपसे यही उम्मीद करते हैं कि अधिक सवाल ना पूछें और इंतज़ार करें। क्या भरोसा पापा शत्रु अपनी गरजती आवाज़ में कह दें 'खामोश"|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X