लवमेकिंग सीन्स से सोनाक्षी का इंकार

By Jaya Nigam

साल 2010 की सबसे हिट फिल्म दबंग ने सोनाक्षी सिन्हा को भी हिट करा दिया। उन्होने इस फिल्म में राजो का किरदार निभाया था। राजो की भूमिका में पहली बार रुपहले पर्दे पर उतरी सोनाक्षी को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। जहिर है इसके बाद उनके पास बड़े ऑफर आने ही थे। तो सबसे पहले उनकी झोली में गिरी रेस 2। साल 2008 में आई रेस काफी ग्लैमरस फिल्म थी। निर्देशक रेस 2 को पिछली बार से भी ज्यादा हॉट और मसालेदार बनाने वाले हैं।

लेकिन इस कोशिश में सोनाक्षी एक बड़ा रोड़ा साबित हो रही हैं। सोनाक्षी का कहना है कि वह लवमेकिंग सीन्स करने में विश्वास नही रखतीं इसलिए उन्होने अपनी भूमिका के लिए पहले ही लक्ष्मणरेखा खींच ली है। अब ये निर्देशक की समस्या है कि वह भागती-दौड़ती रेस 2 में दबंग की राजो को कहां और कैसे फिट करेंगे।

रेस 2 में सोनाक्षी के अलावा हॉट सितारों की भरमार है। अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण को एक साथ परोसने वाली इस फिल्म में सोनाक्षी एक प्लस प्वाइंट साबित हो सकती थीं और राजों का ठप्पा भी अपने ऊपर से हटा सकती थीं। लेकिन सोनाक्षी को इस बारे में कोई फिक्र नहीं कि इससे उनका कितना बड़ा नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X