कौन है आपकी पसंद- करीना का फेविकॉल या सोनाक्षी का कथक
दबंग के सीक्वल दबंग 2 को इस साल की सबसे हिट फिल्म बनाने में दबंग हीरो सलमान खान कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। दबंग फिल्म के हिट होने की सबसे पहली वजह तो सलमान हैं ही लेकिन सलमान के बाद मलाइका अरोड़ा खान का सेक्सी आइटम नंबर मुन्नी बदनाम हुई को हम यूं ही अनदेखा नहीं कर सकते। अब दबंग 2 में एक तरफ जहां सेक्सी करीना अपने आइटम नंबर फेविकॉल से लोगों पर बिजली गिराएंगी वहीं सोनाक्षी सिन्हा अपने क्लासिकल डांस से हिन्दुस्तानियों का दिल जीतने की कोशिश करेंगी।
यूं तो सोनाक्षी सिन्हा के ज्यादा वजन के चलते उनसे आइटम सांग की उम्मीद कोई नहीं करता लेकिन क्लासिकल डांस में सोनाक्षी जरुर कुछ कमाल दिखा सकती हैं। दूसरी तरफ करीना की हलकट जवानी और फेविकॉल की बराबरी भी कोई और नहीं कर सकता। लेकिन दबंग 2 में ये दोनो एक्ट्रेस एक दूसरे से कॉम्पीटीशन करने की कोशिश नहीं कर रही हैं और दोनों के डांस की कोई तुलना ना करे इसलिए शायद सोनाक्षी ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ ऐसा डांस फॉर्म चुना है जो करीना के डांस से बिलुकुल ही अलग है।
अब आइटम सांग की तुलना भला कौन क्लासिकल डांस से करेगा। इसके अलावा सोनाक्षी के बड़े हुए वजन को क्लासिकल डांस सूट भी करेगा क्योंकि करीना और मलाइका जैसा आइटम सांग करने के लिए सोनाक्षी को अभी बहुत मेहनत करने की जरुरत है। अब ऐसे में अगर सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा से अगर आइटम सांग कराते तो कहीं करीना के आगे सोनाक्षी का डांस फीका ना पड़ जाए। आइये दिखाते हैं आपको सोनाक्षी के क्लासिकल डांस और करीना के फेविकॉल डांस की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications