कैटरीना के कारण सोनाक्षी ने बदला नंबर

By Priya Srivastava

Sonakshi sinha changed her Phone due to Katrina Kaif.
लगता है सोनाक्षी सिन्हा पर से अब सलमान खान का भूत उतर चुका है। वह भूल गयी हैं कि उन्हें अब इस तरीके से पेश नहीं आना चाहिए। जबकि सलमान खान ने सोनाक्षी से कहा था कि वह इस तरह बड़बोली न बनें। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना मुंह खोलना बंद नहीं किया है। कुछ दिनों पहले ही सोनाक्षी और कट्रीना में पूरी बहस हुई थी। इस खबर को मीडिया ने बहुत तूल दिया था।

लेकिन बाद में कट्रीना ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें सोनाक्षी का कभी भी किसी भी तरह का कोई मेसेज नहीं आया। लेकिन अभी फिर से इस खबर ने तूल पकड़ी है कि कट्रीना कैफ की वजह से सोनाक्षी परेशान हो चुकी हैं। और परेशान होकर उन्होंने अपना नंबर बदल लिया है। दोनों के बीच बिल्ली लड़ाई थमने का नाम ही नहीं ले रहीं। इसकी शुरुआत सबसे पहले तब हुई जब सोनाक्षी ने पहले बड़े बैनरों से कैट की छुट्टी कर दी।

फिर विज्ञापन खबरों पर भी कब्जा जमा लिया। जिसके बाद से कैट के खफा होने की खबरें आने लगीं। इसके बाद भी दबंग सोनाक्षी ने सल्लू की पूर्व गर्लफ्रेंड पर कमेंट करना बंद नहीं किया था। लेकिन जब कट्रीना ने कह दिया कि उन्हें किसी भी तरह का मेसेज नहीं मिला है। तो इस बात को लेकर सोनाक्षी ने सबसे यह कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने नंबर बदल लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X