सोनाक्षी की 'बिकनी पिक्‍चर' से सलमान खफा!

By Ajay Mohan

हाल ही में मैक्सिम पत्रिका के कवर पेज पर सोनाक्षी सिन्‍हा की बिकनी पहने तस्‍वीर से सिर्फ सोनक्षी ही नहीं, बल्कि उनके टीचर कहे जाने वाले सलमान खान भी खासे निराश हैं। मैगजीन के कवर पेज पर अपनी फोटो को देखने के तुरंत बाद सोनाक्षी मीडिया के सामने आयीं और बोली कि वो उन्‍होंने बिकनी में कोई तस्‍वीर नहीं खिंचवाई, उनका चेहरा ऊपर से लगाया गया है।

सोनाक्षी का गुस्‍सा तो जायज है, आखिर उनकी इमेजा का सवाल जो ठहरा, लेकिन ये क्‍या, फिल्‍म दबंग के दौरान उन्‍हें ऐक्टिंग टिप्‍स देने वाले सलमान खान भी इस बात से काफी खफा है। खबर है कि वो तस्‍वीर देखकर सलमान ने सोनाक्षी से कहा कि वो इस तरह से किसी पत्रिका के कवर पेज के लिए पोज़ न दिया करें।

सलमान के करीबियों के मुताबिक सलमान को तब तो सबसे ज्‍यादा गुस्‍सा आया था, जब उन्‍होंने इंटरनेट पर बिकनी में सोनाक्षी को देखा। खैर जो भी हो सलमान की इस नाराजगी से आप ये मतलब कतई मत निकालियेगा कि सोनाक्षी और उनके बीच करीबियां बढ़ रही हैं। क्‍योंकि सलमान का दिल किसके लिए धड़कता है, शायद ये खुद वो भी नहीं जानते।

रही बात बिकनी की तो सोनाक्षी को ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि पूरा बॉलीवुड व उनके प्रशंसक यह बात जानते हैं कि वो तस्‍वीर केवल कंप्‍यूटर के फोटोशॉप एक्‍सपर्ट की उपज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X