सोनाक्षी-अक्षय की हॉलीडे, हिट होने के 50-50 चांस!

आप सोच रहे होंगे कि हर तरफ तो खबर आ रही हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार की जोडी़ तो सुपर हिट है दोनों ने मिलकर राउडी राठौर जैसी 100 करोड़ी सुपर हिट फिल्म दी है। ऐसे में मेरा ये कहना क्यों है कि हॉलीडे फिल्म के हिट होने के 50-50 चांसेस हैं। तो आपको हम बता दें की ये तो सच है कि सोनाक्षी और अक्षय की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है। अक्षय कुमार को खुद भी सोनाक्षी के साथ काम करना बेहद भाता है तभी तो अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म बॉस में अक्षय ने सोनाक्षी को एक बेहतरीन पुराने सॉंग पर अपने साथ आइटम सॉंग करने को कहा। लेकिन सोनाक्षी और अक्षय की जोड़ी के इतने भी फैन्स नहीं हैं कि इस जोडी़ के चलते फिल्में हिट हो जाएं।

तो आइये बात करते हैं राउडी राठौर जैसी हिट फिल्म के बाद इस जोडी़ का क्या हाल हुआ। राउडी राठौर के बाद आई फिल्म जोकर जो कि बॉक्स ऑफिस पर तो पिटी ही साथ ही फिल्म के गानों तक ने लोगों को इंप्रेस नहीं किया। उसके बाद रिलीज हुई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम। हालांकि फिल्म की असफलता की सबसे बड़ी वजह इमरान खान का फिल्म में होना था। लेकिन इसके अलावा भी सोनाक्षी-अक्षय की जोड़ी भी फिल्म में कुछ खास नजर नहीं आई। वंस अपॉन ए टाइम में अक्षय कुमार के साथ जो कंगना रनौत की जोडी़ को रिस्पॉंस मिला था, सोनाक्षी उसमें कहीं फिट नहीं बैठीं।

तो आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार और सोनाक्षी का सिर्फ फिल्म में होना फिल्म की सफलता के लिए एकमात्र फैक्टर नहीं है। राऊडी राठौर के बेहतरीन गाने, प्रभु देवा का डांसिंग स्टाइल, प्रभु देवा का निर्देशन इन सब चीजों ने मिलकर राउडी राठौर को हिट फिल्म की लिस्ट में शामिल किया था। लेकिन उसके बाद इस जोड़ी को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला। तो अब देखते हैं कि हॉलीडे फिल्म के लिए ये जोडी़ कितनी लकी साबित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X