'पिता होने का आनन्‍द उठा रहा हूं'
बॉलीवुड अभिनेता जाएद खान इन दिनों पिता होने का आनंद उठा रहे हैं। वे कहते हैं कि उनका बेटा उन्हें बेवकूफाना हरकतें करना सिखाता है।
जाएद ने बातचीत में कहा, "जिदान जैसे-जैसे बड़ा हो रहा है, मुझे नई-नई चीजें सिखा रहा है। जैसे बेवकूफ बनने का अभिनय कैसे किया जाए या गंभीरतापूर्वक अपने आप से कैसे बात की जाती है आदि।"
उन्होंने कहा, "मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक वर्ष से कम उम्र के किसी बच्चे से बात कर पाऊंगा लेकिन धीरे-धीरे लोग बच्चों की भाषा सीख जाते हैं।"
वर्ष 2008 के शुरू में जाएद फिल्म 'युवराज' और 'ब्लू' की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि यदि संभव होता तो निश्चित रूप से वे अपने बचपन के दिनों में लौटना पसंद करते।


Click it and Unblock the Notifications