..................... Somy Ali returns to Salman Khan | सलमान खान की जिंदगी में लौटी सोमी अली - Hindi Filmibeat

सलमान की जिंदगी में लौटी सोमी अली

By Neha Nautiyal

Somy Ali
क्या सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली उनकी जिंदगी में वापस आ गई हैं? सोमी सल्लू की दूसरी गर्लफ्रेंड थीं। सोमी से पहले सलमान की जिंदगी में थी संगीत बिजलानी।

हाल ही में मुंबई लौटे सलमान बैंकाक में रेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सूत्रों का कहना है का कहना है कि सलमान ने सोमी अली को बैंकॉक बुलवा लिया था और दोनों ने वहां खूब मस्ती की।

सलमान और सोमी शूट खत्म होने के बाद घूमने फिरने और शॉपिंग करने निकल जाते थे। वैसे सोमी अली ने अब अमेरिका को ही अपना आशियाना बना लिया है। सोमी अली यूएस में एक एनजीओ चलाती हैं और सलमान भारत में इसी तरह का एक एनजीओ चलाते हैं।

अपने एनजीओ की शुरुआत के मौके पर सलमान ने सोमी को मुंबई भी बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक सल्लू और सोमी दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। सोमी ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों यार गद्दार, आओ प्यार करें, आंदोलन और अंत में काम भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X