..................... Sohail Khan misbehaves and abuses on Salman Iulia marriage question - Hindi Filmibeat

#Mannerless: सलमान लूलिया की शादी के नाम पर गाली गलौज पर उतर आए सोहेल खान!

By Trisha

सोहेल खान को वाकई...मतलब वाकई तमीज़ याद रखने की काफी ज़रूरत है। खासतौर से तब जब वो भरे चौराहों पर खड़े हों। या फिर वो ये समझते हैं कि केवल सलमान खान का भाई होने से वो बॉलीवुड के सुलतान हो गए हैं...तो ये थोड़ा लिमिट हो गई।

वाकया कल रात का है और छोटा सा है। सोहेल खान अपने माता पिता सलीम खान और हेलेन के साथ एक होटल में रात का खाना खा रहे हैं। कुछ मीडिया वालों ने उन्हें वहां से बाहर निकलते देख लिया। और बहुत सादा सा सवाल पूछा।
[सलीम खान ने सुनाई बच्चन परिवार को खरी खोटी?]

क्या वाकई सलमान लूलिया 27 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। सोहेल का जवाब भी सादा होना चाहिए था! पर था नहीं उन्होंने सड़क पर ही शुरू की गाली गलौज। और छोटे आदमी तो वो है नहीं तो गालियां भी छोटी कैसी होती।

रिपोर्टर, जिसका काम ही है बॉलीवुड की खबरें कवर करना, सोहेल खान जैसे इंसान से गाली गलौज सुन कर चला गया। वो सोहेल खान जिन्होंने अपने जीवन में सलमान को डायरेक्ट करने के अलावा और सलमान की फिल्मों में काम करने के अलावा बॉलीवुड में तो कुछ नहीं किया।
[ सलमान ने शादी की अफवाहों के बीच ये आखिरी काम कर ही डाला!]

अलबत्ता कॉमेडी सर्कस नाम के शो में काफी समय तक वो जज बनकर बैठे रहे थे क्योंकि....खैर छोड़िए। सोहेल खान से हमारी गुज़ारिश है उनके Manners कहीं खो गए हैं...कृपया ढूंढ लें।

पिछली बार भी सोहेल ने कुछ ऐसा ही किया था -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X