सोहेल ने विवेक को वेटर कहा!
सलमान खान से दुश्मनी विवेक ओबेराय को काफी मंहगी पड़ रही है। सन् 2003 में ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते में जाने के लिए सलमान ने जब धमकाया तब विवेक ने प्रेस कांफ्रेस बुलाकर सलमान की काफी आलोचना की।
ऐश्वर्या न सलमान की रही न ही विवेक की। पर इन दोनों की लड़ाई अभी भी जारी है। हॉल में फिल्म निर्माता रमेश तोरानी की शादी की सालगिरह पर सोहेल ने विवेक का अपमान कर दिया। हुआ युं कि इस मौके पर सलमान के छोटे भाई सोहेल खान भी मौजूद थे।
सोहेल ने जब विवेक को देखा तो बदला लेने की सोची। सोहेल ने जोर से विवेक चिल्लाया। जब विवेक ने पीछे मुड़कर देखा तो सोहेल एक वेटर को देख रहे थे। बिचारे विवेक क्या करते, तुरंत वहां से चले गए।
बॉलीवुड रमेश तोरानी विवेक ओबेराय सलमान खान सोहेल खान bollywood ramesh taurani salman khan sohail khan vivek oberoi


Click it and Unblock the Notifications