सोहा को भी चढा प्यार का बुखार
अपने भाई सैफ अली खान की तरह बहन सोहा अली को भी प्यार का बुखार चढा हुआ है. लेकिन सोहा और सैफ में सिर्फ यही फर्क है कि सैफ जहां अपने प्यार का खुलेआम ऐलान कर लेते हैं, वहीं सोहा इसे सार्वजनिक रुप से व्यक्त करने में कतराती है.
इसके अलावा सैफ जहां कुंवारी करीना कपूर से रोमांस कर रहे हैं, वही सोहा एक तलाकशुदा दक्षिण भारतीय हीरो सिद्धार्थ के साथ अपने संबंधो को लेकर गंभीर है.
बताया जाता है कि सोहा और सिद्धार्थ में एक साल से दोस्ती है. सिद्धार्थ ने फिल्म रंग दे बसंती में भी अभिनय किया था. सोहा ने अपने इस प्यार के बारे में अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी और मां शर्मिला टैगोर को बताया है.
लेकिन शर्मिला सोहा के इस निर्णय से खुश नही है, इसकी वजह यह है कि सिद्धार्थ ने अपने बचपन की दोस्त मेघना के विवाह किया था और उसका तलाक हो गया है.


Click it and Unblock the Notifications