शर्मिला ने अभी से दे दिया लाड़ली को शादी का तोहफा
सैफ अली खान और करीना कपूर को तो शादी की कोई जल्दी नहीं है। लेकिन लगता है सोहा अली खान को शादी की कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी है। शायद यही वजह है कि सोहा की मां शर्मिला टैगोर ने सोहा को एक फ्लैट गिफ्ट किया है।
जी हां खबर आ रही है कि शर्मिला ने अपनी बेटी के लिए खार में एक फ्लैट खरीदा है, जहां सोहा और कुणाल खेमू शादी के बाद रहने वाले हैं। सूत्रों की माने तो इस फ्लैट की कीमत लगभग 9 करोड़ है, जिसे शर्मिला और सोहा दोनों के नाम से खरीदा गया है।
सोहा ने इस बिल्डिंग का 9वां फ्लोर पूरा ही खरीद लिया है, साथ ही इसे सजाने के लिए आर्किटेक्ट भी बुला लिए हैं। अब तो कुणाल और सोहा दोनों ने सबके सामने इजहारे मुहब्बत भी कर लिया है। इन्होंने तो यह प्लानिंग भी कर ली है कि वो आने वाले साल के शुरूआत में शादी भी कर लेंगे।
इस साल दोनों ही काम में बिजी हैं सोहा श्रेयस तलपड़े के साथ अपनी फिल्म 'केमिस्ट्री' की तैयारी कर रही हैं तो वही कुणाल महेश भट्ट की अगली फिल्म 'ब्लड मनी' में व्यस्त हैं। खैर कुणाल और सोहा हम तो यही सजेस्ट करेंगे की अब तो आपके रहने की समस्या भी सुलझ गई हैं। नेक काम में देरी कैसी शादी कर ही लीजिए।


Click it and Unblock the Notifications











