भाई की शादी तक का भी इंतजार नहीं, जल्द करेंगी कुणाल से शादी
लगता है बॉलीवुड में अब जल्द ही एक और रॉयल वेडिंग होने जा रही है अब आप सोच रहे होंगे कि करीना कपूर और सैफ अली खान के अलावा कौन सा क पल है जो शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। अरे ये जोड़ा कोई और नहीं बल्कि सोहा अली खान और कुणाल खेमु हैं।
ये दोनों आज कल हमेशा ही एक दूजे के साथ दिखाई देते हैं। कुणाल भी कह चुके हैं कि वो अब शादी के लिए और इंतजार नहीं करना चाहते। उन्हें तो अब सैफ और करीना की शादी तक भी इंतजार नहीं हो रहा। इधर सोहा भी जल्द ही अपना घर बसाना चाहती हैं।
अगर सैफीना की बात करें तो इन दोनों ने तो शादी के नाम से ही चुप्पी साध रखी है, ऐसे में इनकी शादी का इंतजार कर रहा यह जोड़ा अब समय की और बर्बादी नहीं करना चाहता, हो सकता है की सैफीना से पहले इनकी ही शादी का बैंड बज जाए।
करीना कपूर कुणाल खेमु सैफ अली खान सोहा अली खान kareena kapoor kunal khemu saif ali khan soha ali khan


Click it and Unblock the Notifications