'घायल' होने के कारण हनीमून पर नहीं जा पाएंगी सोहा अली खान
सोहा अली खान शादी तो कर रही है पर हनीमून के लिए उनको बहुत इंतज़ार करना पड़ेगा। अब क्या किया जाए वजह ही ऐसी है कि कोई कुछ कर भी नहीं सकता। दरअसल घायल होने के कारण सोहा अली खान पति कुणाल खेमू के साथ हनीमून पर नहीं जा पाएंगी।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक सोहा और कुणाल हनीमून पर नहीं जा पाएंगे क्योंकि फरवरी महीने में सोहा को फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की शूटिंग करनी है। इस फिल्म में सोहा सनी देओल के साथ नजर आएंगीं। फिल्म की शूटिंग में बिजी होने की वजह से हनीमून का प्लान टल सकता है।
ALSO SEE: PICS:सोहा की मेंहदी पर सैफ-करीना का दुलार, फ्रेंड अर्पिता खान ने दी टिप्स
वैसे ये कोई बड़ी बात नहीं है। इंडस्ट्री में काम की वजह से सितारों को बहुत कुछ मिस करना पड़ता है। दिया मिर्ज़ा भी शादी के बाद बॉयफ्रेंड साहिल सांघा के साथ बॉबी जासूस की प्रमोशन्स में लग गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications
