'इमरान को किस करने में हिचकिचाहट'
फिल्म 'तुम मिले' काफी चर्चा में है। जब इमरान हाशमी हो तो चर्चा वाजिब है और चर्चा भी वही पुरानी बात यानि की किसिंग सीन। फिल्म में इमरान और सोहा अली खान का किसिंग सीन है।
इमरान को किस करने को लेकर सोहा काफी उलझन में थी। फिल्म के निर्देशक कुनाल देशमुख ने सोहा को काफी समझाया तब जाकर किस के लिए तैयार हुई। वरना तैयार ही नहीं हो रहीं थी।
कुनाल के शब्दों में ,"पहले फिल्म के लिए केवल एक किसिंग सीन था लेकिन बाद में हमें लगा कि एक और किसिंग सीन करना है जिससे फिल्म को हाइलाइट किया जा सके। मैंने सोहा से बात की, वह तैयार नहीं हो रही थी लेकिन मैंने उन्हें काफी समझाया तो बात बन गई।"
फिल्म 13 नवम्बर को रीलिज होने वाली है।
इमरान हाशमी किसिंग सीन कुनाल देशमुख तुम मिले सोहा अली खान emraan hashmi kiss kunal deshmukh soha ali khan tum mile


Click it and Unblock the Notifications