खुद को बच्‍ची समझती है सोहा

सोहा का कहना है कि वह अपने कैरियर से संतुष्ट है। वह किसी पर निर्भर नहीं है और अपने पैरो पर खडी है। उसने अपने लिये मुंबई में घर खरीदा है।
सोहा ने अपने कैरियर की शुरुआत सन 2004 में 'दिल मागे मोर' से की थी लेकिन उसे सफलता फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'खोया खोया चांद' से मिलनी शुरु हुई।
सोहा के पास अच्छी फिल्में है और उसे इनसे काफी उम्म्मीदे हैं। वह कुणाल खेमु और सिरिस बोरचा के साथ कामेडी फिल्म '99' कर रही है। 'दिल कबड्डी' में वह इरफान खान के पत्नी बनी है।
कुणाल खेमु के साथ 'ढूंढते रह जाओगे' और सुधीर मिश्रा की 'तेरा क्या होगा जानी' भी वह कर रही है। इसके अलावा वह इमरान हाशमी के साथ एक रोमांटिक फिल्म भी कर रही है।
इसे कुणाल देशमुख निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने कि फिल्म जन्नत निर्देशित की थी।


Click it and Unblock the Notifications