बॉडी एक्सपोज करने पर भड़के यूजर को सोफिया अंसारी ने दिया जवाब, मैने अपना फिगर बनाया है, इंशाल्लाह आगे भी..

सोफिया अंसारी को उनकी हॉटनेस को लेकर जाना जाता है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड होती रहती हैं। लेकिन इस वक्त वो अपने एक पोस्ट को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। बता दें कि उनकी बोल्डनेस और कपड़ों को लेकर लोग अक्सर कमेंट्स करते हैं।
एक यूजर ने उनको बॉडी एक्सपोज करने को लेकर ट्रोल किया था। यूजर ने लिखा था, ''आप लोगों के लिए अपनी बॉडी एक्सपोज मत किया करो, आप पूरे कपड़ों में रहा करो ज्यादा क्यूट लगती हो।'' इसके बाद सोफिया अंसारी ने जवाब देते हुए लिखा,
आपको कोई गलतफहती है शायद, मैं लोगों के लिए ऐसा नहीं करती हूं। मुझे अच्छा लगता है मॉडर्न और स्टालिश कपड़े पहनना। मैं मॉडल हूं और अपने 8 साल अपने फिगर के लिए मेहनत की है, ऐसी फिगर के लिए डायट और एक्सरसाइज के अलावा काफी कुछ.. इंशाल्लाह मैं आगे भी अपनी बॉडी मेंटेन करने की कोशिश करूंगी क्योंकि मुझे पसंद है।
लोगों को पसंद आऊं मैं, अगर यही करना होता तो मैं उनके हिसाब से जीती ताकि वो मुझे पसंद करें। आशा करती हूं कि आप समझ गए होगे क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। आप भी मुझे ऐसे ही पसंद करिए जैसे मेरे फॉलोवर्स पसंद करते हैं।'' सोफिया अंसारी का बयान खबरों का हिस्सा है और अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल है।
पिछले कई दिनों से सोफिया इसी तरह से ट्रेंडिंग रील्स पर वीडियो बनाकर फैंस के बीच वाह-वाही लूट रही है। बताते चलें, सोफिया को इंस्टाग्राम पर नाइन मिलियन लोग फॉलो करते हैं लेकिन ऐसी वीडियोज देखकर लगता है कि जल्द ही सोफिया की फैन फॉलोइंग डबल होने वाली है।
बता दें, बिकिनी मॉडल सोफिया आजकल अपनी बाथरूम सेल्फी को लेकर भी खूब चर्चा में है। फिलहाल आप देखिए उनका पोस्ट जो कि सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications