शोभराज-निहिता की लवस्टोरी पर्दे पर

नेपाली फिल्म निर्देशक नारायण पुरी चार्ल्स शोभराज की प्रेम कहानी पर 'बादशाह' नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। पुरी इसके पहले माओवादी आतंकवाद पर भी फिल्म बना चुके हैं। पुरी (40) ने काठमांडू में फिल्म के मुहूर्त के एक दिन बाद आईएएनएस को बताया, "मेरी फिल्म चार्ल्स शोभराज की सच्ची कहानी पर नहीं है।"
पुरी ने कहा, "मेरे पास इस तरह की कोई फिल्म बनाने का अधिकार नहीं है। मुझे बॉलीवुड के उन निर्देशकों की उन मुश्किलों की जानकारी है, जिनका सामना उन्हें शोभराज के आपराधिक जीवन पर फिल्म बनाने के मामले में करना पड़ रहा है। दरअसल 'बादशाह' शोभराज और निहिता बिश्वास की प्रेम कहानी से ही प्रेरित एक फिल्म है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
america अमेरिका चार्ल्स शोभराज निहिता नेपाल पर्यटक फिल्म बादशाह baadshah charles sobhraj film nepal nihita tourist


Click it and Unblock the Notifications