"शाहरूख Vs आमिर...जिसने पहले हां की, मैं उसे साइन करूंगा"

priyadarshan, shahrukh khan, aamir khan, remake, प्रियदर्शन, शाहरूख खान, आमिर खान, रीमेक

जबसे अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की पंजाबी मुंडे वाली फिल्म कैंसिल हो गई है तब से सबकी नज़रें प्रियदर्शन के अगले अनाउंसमेंट पर है। क्योंकि प्रियदर्शन एक बार फिर फॉर्म में लौट आए हैं ।

हाल ही में उन्होंने मलयालम में ओप्पम नाम की एक फिल्म डायरेक्ट की जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म को 2016 की सबसे बड़ी हिट करार दे दिया गया है। और प्रियदर्शन फिल्म का रीमेक बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Oppam remake

और अब जब अक्षय कुमार प्रियदर्शन की रोहित शेट्टी वाली फिल्म को डेट्स नहीं दे रहे हैं, तो काफी हद तक मुमकिन है कि प्रियदर्शन ओप्पम रीमेक पर काम शुरू कर दें।
[बनाते रहिए सुलतान, बनते रहिए रूस्तम, ये है 2017 की #Oscar फिल्म]

अब बात आती है फिल्म के हीरो पर। तो उनकी मानें तो इस फिल्म के लिए शाहरूख या आमिर ही जंचेंगे इसलिए उन्होंने दोनों से ही फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की है। दोनों में से जो भी फिल्म को हां कर देता है वो उसके साथ फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।

हालांकि अगर दोनों ने ही फिल्म के लिए ना कर दिया तब वो फिल्म के लिए दूसरे ऑप्शन देखेंगे। यानि कि फिल्म बनना तय है। ओरिजिनल कहानी में मोहनलाल थे। फिल्म एक अंधे आदमी की कहानी जिसे मर्डर के इल्ज़ाम में फंसा दिया जाता है और उसे खुद को बेगुनाह साबित करना है।
[तगड़ा Rumor: वन टू का फोर...फोर टू का वन...लो मिल गया लखन!]

बॉलीवुड में आजकल साउथ रीमेक का सीज़न चल रहा है और कई फिल्मों को लेकर सुपरस्टार्स में खींचतान चल रही है।

कत्थी रीमेक
अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच कत्थी रीमेक को लेकर खींचातानी चल रही थी लेकिन अब गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरूगोदास ने कंफर्म कर दिया कि वो और अक्षय कुमार हॉलीडे के बाद अब एक बार फिर से साथ में कत्थी रीमेक पर काम कर रहे हैं।

श्रीमंथुडु रीमेक
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू स्टारर इस ब्लॉकबस्टर के पीछे पूरा बॉलीवुड पड़ा हुआ है। पहले खबरें थीं कि सलमान खान इस फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करेंगे। पर अफवाहों की मानें तो ऋतिक फाइनल हो चुके हैं। लेकिन फिलहाल तो फिल्म के बारे में कहीं कोई खबर नहीं है।

क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं। वहीं फिल्म के लिए लगातार कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा गया।

थेरी रीमेक
अक्षय कुमार काफी समय से थेरी रीमेक करना चाह रहे हैं और उनकी टीम इस फिल्म के रीमेक राइट्स भी हासिल करने में जुटी है। फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय की है। वहीं शाहरूख खान भी इस फिल्म पर नज़रें लगाए हैं। हालांकि अभी फिल्म का रीमेक राइट्स किसी के पास नहीं है।

ऑस्कर नामांकित विसारानई
फिल्म पुलिस की क्रूरता पर बनी एक बेहतरीन ड्रामा है जिसे धनुष ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में 4 आदमियों को उस जुर्म के लिए पुलिस की यातनाएं सहनी पड़ती हैं जो उन्होंने कभी किया ही नहीं है। अफवाहें हैं कि प्रियदर्शन फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं, अक्षय कुमार के साथ।

सुध्धु कुव्वम
गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं। हालांकि उनकी बोल बच्चन भी ओरिजिनल गोलमाल की ही रीमेक थी।

नागार्जुन की फिल्म
खबरों की मानें तो करण जौहर ने नागार्जुन की फिल्म तोज़हा की राइट्स खरीद ली है। जल्द ही इसके हिंदी रीमेक की खबर बाहर आ सकती है।

थानी ऑरुवन
जयम राजा अपनी फिल्म थानी ऑरुवन का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए भी सलमान खान और ऋतिक रोशन को अप्रोच किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X