..................... ये तेरा शो, ये मेरा शो, Actually Smriti Irani and Ekta Kapoor are rivals - Hindi Filmibeat

ये तेरा शो, ये मेरा शो

By Staff


टीवी की दुनिया में एकता कपूर और स्मृति इरानी के बीच प्रतिद्वंदता लगातार बढती जा रही है और दोनो तरह तरह के उपाय अपनाकर एक दूसरे को मात देने की कोशिश कर रही हैं. स्मृति इरानी ने एकता के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की भूमिका की थी और उसने लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ था. इसके बाद स्मृति और एकता के संबधो में कडुवाहट आ गई और स्मृति ने अपना स्वयं का प्रोडक्शन हाउस खोलकर एकता के बालाजी के लिए चुनौती पेश कर दी.

एकता और स्मृति की इस लडाई ने तब रोचक मोड ले लिया जब जी पर चल रहे शो तीन बहूरानियां में स्मृति इरानी ने प्रवेश किया है. इसमें स्मृति को हूबहू क्यूंकि सास भी.. वाला गेटअप दिया गया है. इसमें स्मृति को वृंदा नाम दिया गया है जिसका मतलब भी तुलसी ही होता है. इसके अलावा इसमें कयामत के कुछ कलाकार भी एक डांस दृश्य में हिस्सा ले रहे हैं. ज्ञात हो कि कयामत की निर्मात्री भी स्मृति ही है. मजे की बात यह है कि जी पर इस शो का समय 10.30 बजे है जबकि स्टार प्लस पर चल रहे शो क्यूंकि सास भी.. का समय भी यही है.

एकता कपूर को जब इस बारे में मालूम चला तो उसे इससे अपने शो क्यूंकि सास.. के लिए खतरा जान पडा. इसलिए वह भी अपने तुरुप का पत्ता चलते हुए अपने दूसरे शो कहानी घर घर की लोकप्रिय पार्वती भाभी साक्षी तंवर और अन्य कलाकारों को क्यूंकि सास भी.. में लेकर आ गई है ताकि तीन बहूरानियॉ का मुकाबला किया जा सके. इसकी शूटिंग 16 और 17 दिसंबर को होगी और इसे 20 दिसंबर को दिखाया जायेगा. अब दर्शक ही इसका फैसला करेंगे केरेंगे कि उन्हें तीन बहूरानियां में स्मृति अच्छी लगती है या क्यूंकि सास.. में साक्षी तंवर.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X