स्‍लमडॉग..के बच्‍चे का स्‍वागत पिटाई से!

By Staff

Azharuddin Mohammed in Slumdog Millionaire
फिल्‍म स्‍लमडॉग मिलिनयर के बाल कलाकार अजहरूददीन मोहम्‍मद के वापस लौटते ही पिता ने उसका स्‍वागत पिटाई से किया। ऑस्‍कर समारोह से लौटने के बाद अजहरूददीन काफी थक गया था इसलिए वह आराम करना चाहता था लेकिन उसके पिता चाहते थे कि वह मीडिया से मिले और साक्षात्‍कार दे।

टी बी की बीमारी से ग्रस्‍त अजहरूददीन के पिता ने बाद में अपनी हरकत के लिए यह कहते हुए माफी मांगी कि उन्‍होंने एक पत्रकार से अपने बेटे को मिलवाने का वादा किया था लेकिन बेटे के इंकार करने पर उन्‍हें गुस्‍सा आ गया।

सुनने में आ रहा है कि अजहर का पिता उस दिन से ही अपने बेटे से नाराज है जिस दिन से अजहर लास एंजेलिस से लौटा है। मुम्‍बई एयरपोर्ट से लौटते हुए जब गाड़ी में बैठने की जगह नही मिली तो वे गुस्‍से में गाड़ी की छत पर बैठ गए थे।

फिल्‍म स्‍लमडॉग में सलीम के बचपन की भूमिका निभाने वाला अजहरूददीन कुछ दिन पहले ही मुम्‍बई लौटा था। फिल्‍म में लतिका के बचपन का किरदार निभाने वाली रूबीना अली उसकी पड़ोसी है। हाल में महाराष्‍ट्र सरकार ने इन बच्‍चों के लिए मुम्‍बई में फ्लैट आबंटित करने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X