OUCH.. अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म.. लेकिन सीक्वल में कोई और.... FINAL
साल 2008 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' के सीक्वल पर प्लान किया जा रहा है। लेकिन इस सीक्वल में अक्षय नहीं.. बल्कि रणवीर सिंह फाइनल माने जा रहे हैं। दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेन्द्र कुमार रणवीर के साथ ही ये सीक्वल बनाना चाहते हैं।
अजय देवगन का 2018 धमाका.. बॉयोपिक FINAL.. तैयारी शुरु!
लेकिन मुश्किल यह है कि फिल्म के टाइटल राइट्स निर्देशक विपुल शाह के पास हैं। शैलेन्द्र कुमार ने कहा- फिल्म की फ्रैंचाइजी मैंने बनाई थी.. फिल्म का कंसेप्ट और टाइटम भी मेरे नाम पर थी। मैंने इसे बतौर गिफ्ट अक्षय कुमार को दिया.. जिन्होंने वह फिर विपुल शाह को दे दिया। उन्होंने फिल्म क्रेडिट में मुझे आभार भी दिया था। लेकिन अब मैं विपुल से टाइटल राइट्स वापस चाहता हूं.. जो वो देने को तैयार नहीं हैं। मैंने उनसे कहा कि अब यूं भी फिल्म को 9 साल हो चुके हैं.. मतलब साफ है कि वो कोई सीक्वल नहीं बनाना चाहते। लिहाजा, मुझे टाइटल वापस कर दें..

इतना ही नहीं.. शैलेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि, मैंने दूसरी टाइटल रेजिस्ट्रेशन के लिए दे दी है और यह काफी शानदार टाइटल है। मैं किसी विवाद या झगड़े में नहीं पड़ना चाहता। उम्मीद है जल्द ही फिल्म पर काम शुरु होगा।
यहां जानें किन किन सीक्वल फिल्मों का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications