पति से अलग होने के बाद पहली बार 'बिलबोर्ड हॉट 100' की फेहरिस्त में पहुंची ये हसीना, जानें कौन है ये!

माइली साइरस का नाम आते ही लोगों के दिमाग में चाइल्ड एक्ट्रेस हैना मॉन्टेना की तस्वीर सामने आ जाती है। 30 वर्षीय माइली साइरस यूं तो सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर रहती है लेकिन आज भी इतने सालों बाद भी उनकी हैना मॉन्टेना की छवि को लोग भूल नहीं पाए हैं।
माइली साइरस ने हाल ही में अपना नया सॉन्ग 'फ्लॉवर्स' लांच किया। दिलचस्प बात ये है कि यह सॉन्ग लांच करने के तुरंत बाद ही माइली साइरस 'बिलबोर्ड हॉट 100' की फेहरिस्त में आने का मौका मिला है। ये पहली बार है जब माइली साइरस 'बिलबोर्ड की हॉट हंड्रेड' की लिस्ट में शामिल हुई है और वो भी नंबर वन सॉन्ग के साथ। माइली मानती हैं कि ये सब कुछ उनके सॉन्ग 'फ्लॉवर्स' के सफल होने के कारण हुआ है। इस सॉन्ग की सफलता और Billboard Hot 100 में आने के लिए माइली ने अपने फैंस को थैंक्यू कहा है।
माइली मानती हैं कि ये सॉन्ग उनके फैंस को समर्पित है और साथ ही सेल्फ लव पर फोकस करता है। बता दें, 'फ्लॉवर्स' इस सप्ताह के हॉट 100 के साथ-साथ ग्लोबल 200 और ग्लोबल एक्सक्लूसिव पर नंबर 1 पर लॉन्च हुआ। यूएस चार्ट 2013 में "व्रैकिंग बॉल" के नंबर 1 पर तीन सप्ताह बिताने के बाद ये सॉन्ग साइरस का दूसरा ट्रैक है जो ऑल-जॉनर हॉट 100 में टॉप पर है।
आपको बता दें, माइली साइरस अक्सर अपने रिश्तो की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। माइली पिछले काफी समय से अपने डिवोर्स के बाद परेशान चल रही थी। 22 फरवरी 2020 को माइली और लियाम हेम्सवर्थ का डिवोर्स हो गया था। 2019 में इन दोनों ने डेटिंग के बाद शादी कर ली थी लेकिन शादी के 1 साल बाद ही उन्होंने तलाक ले लिया था। लियाम ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर अलग होने की घोषणा की थी। डिवोर्स के बाद माइली काफी टूट गई थी और उन्होंने अपना ट्रीटमेंट भी करवाया। लेकिन अब खुशियों ने माइली के दर पर दस्तक दे दी है और अब लगता है जैसे माइली ने पीछे मुड़कर ना देखने की कसम खाई है।


Click it and Unblock the Notifications