..................... Simmba script being reworked to let Sara Ali Khan shine - Hindi Filmibeat

दिसंबर में होगा 'KHAN DHAMAKA' और हो चुकी है महाक्लैश की तैयारी, ये रहा प्लान!

कहते हैं ना कि सपने अचानक टूटते हैं और लाइफ यू टर्न लेती है तो कुछ समझ नहीं आता क्या किया जाए। सारा अली खान के साथ भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, सलमान से लेकर सनी देओल तक को रिजेक्ट करने के बाद सारा ने डेब्यू के लिए चुनी थी केदारनाथ।

केदारनाथ, रॉक ऑन फेम अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे थे और फिल्म के हीरो थे सुशांत सिंह राजपूत। सारा इसे अपना ड्रीम डेब्यू मान रही थी और फिल्म में उनका एकदम सेंट्रल किरदार था।

simmba-script-being-reworked-let-sara-ali-khan-shine

फिर केदारनाथ, प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा और डायरेक्टर अभिषेक कपूर की लड़ाई के चक्कर में लटक गई। अभिषेक इसे शाहरूख की फिल्म ज़ीरो के साथ ही रिलीज़ करना चाहते थे और प्रेरणा रिलीज़ डेट पर मान नहीं रही थीं।

बहरहाल, फिल्म के साथ लटक गया सारा अली खान का डेब्यू। बड़ी मिन्नतों के बाद उन्हें अगली फिल्म मिली रोहित शेट्टी की सिंबा, जो इसी साल रिलीज़ हो रही है।

लेकिन सिंबा में हीरोइन का रोल बहुत ही छोटा सा है। जैसा कि रोहित शेट्टी की फिल्मों में होता है। लेकिन अब खबर है कि चूंकि ये सारा का डेब्यू होगा और सारा करण जौहर के काफी करीब हैं, इसलिए स्क्रिप्ट पर वापस काम किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि स्क्रिप्ट पर फिर से इस तरह काम किया जा रहा है कि सारा अली खान को भी चमकने का पूरा मौका मिले। लेकिन रणवीर सिंह के रहते ये कितना सफल होगा पता नहीं।

2017 से दो नामों की चर्चा बहुत रही। पहला नाम था श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का और दूसरा नाम था सैफ अली खान - अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का। सबसे पहले ये दो नाम एक साथ सुनाई दिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के डेब्यू के साथ।

लेकिन दोनों ही बेटियों की मां नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी सोलो डेब्यू छोड़कर स्क्रीन शेयर करे। तो दोनों ने ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 छोड़ दी।

अब 2018 का अंत होते होते डेब्यू अवार्ड्स के लिए दो दावेदारी होंगी - सारा और जान्हवी। जानिए सारा ने अब तक किसे किसे किया है रिजेक्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X