सिख बनकर सिगरेट नही पी: सैफ
अभिनेता सैफ अली खान ने फिल्म 'लव आज कल' में सिख युवक की भूमिका बड़े नियम से निभाई है। जब भी वे सिख के गेटअप में आए उन्होने सिख धर्म का पालन किया। यहां तक कि सिगरेट तक नही पी।
सैफ ने कहा, "आपको कुछ किरदार निभाते समय इस बात का खयाल रखना पड़ता है कि इससे किसी की भावानाएं न आहत हों। मैंने पूरी संवेदनशीलता के साथ एक सिख युवक का किरदार निभाया है।"
उन्होंने कहा, "हमने परंपराओं और अन्य दूसरी बातों का पूरा खयाल रखा। जब हम पटियाला में शूटिंग कर रहे थे तो हमें बताया गया कि पगड़ी पहने सिगरेट नहीं पी सकते।"
गौरतलब है कि 'लव आज कल' का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है और यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी। सैफ इस फिल्म के निर्माता भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications