एक और स्लमडॉग मिलिनयर!

फिल्म 'सिंकदर' की कहानी कश्मीर पर आधारित है लेकिन इसके केंद्र में स्लमडॉग की तरह ही दो किशोर रहते हैं। पीयूष ने कहा कि उनकी फिल्म की कहानी और स्लमडॉग में कोई समानता नहीं है लेकिन यह सच है कि दोनों एक ही तरह का संदेश दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।
पीयूष ने कहा, "मेरी फिल्म में भी युवा मस्तिष्क की आजादी की बात कही गई है। दोनों फिल्म अंत में ही एक ही संदेश दर्शकों तक पहुंचा रही है।"
फिल्म 'सिंकदर' की कहानी एक किशोर की है जो आतंकवाद की चपेट में आकर अपने माता-पिता को खो देता है। फिल्म में आर.माधवन और संजय सूरी भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications