सिकंदर को भूल गये भंसाली
संजय लीला भंसाली रणवीर कपूर और सोनम को फिल्म 'सांवरिया' के जरिये लांच कर रहे है लेकिन उन्होंने अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर को भी लांच करने का वादा किया था जिसे उन्होंने तोड दिया.
भंसाली के इस व्यवहार से न सिर्फ सिकंदर बल्कि उनकी मां किरण खेर भी नाराज हो रखी हैं. ज्ञात हो कि सिकंदर भी रणवीर व सोनम की तरह भंसाली के सहायक निर्देशक रह चुके हैं. इनमें रणवीर और सोनम को तो भंसाली मौका दे चुके हैं लेकिन सिकंदर से वादा करने के बावजूद भी भंसाली ने सिकंदर को दूध में पडी मक्खी की तरह निकाल फेंका.
भंसाली जब 'देवदास' बना रहे थे तो सिकंदर उस समय भंसाली के सहायक थे. 'देवदास' में ऐश्वर्या की मां की भूमिका करने वाली किरण खेर भंसाली के इस वादा खिलाफी से बहुत नाराज है. किरण ने कहा कि भंसाली ने स्वयं सिकंदर को हीरो बनाने का वादा किया था, लेकिन फिर उनका इरादा बदल गया. पता नहीं वे सिकंदर से किस बात पर नाराज हुए.


Click it and Unblock the Notifications