प्रेमी सिद्धार्थ ने दिया दीपिका को 60 करोड़ का तोहफा!

खैर ये मैडम का पर्सनल मामला है, हम क्या कह सकते है, वैसे सुनने में आ रहा है दीपिका पादुकोण को एक बहुत ही तगड़ा गिफ्ट मिलने वाला है, जिन्हें देंगे उनके फ्रेंड सिद्धार्थ माल्या, खबर आ रही है दीपिका के लिए जूनियर माल्या एक फिल्म फाइनेंस करने जा रहे है जिसका बजट होगा 60 करोड़। अभी तक लोगों को ये बात नहीं पची थी कि सिद्धार्थ ने दीपिका को 16 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था, ना जाने अब लोग 60 करोड़ कैसे पचायेंगे?
फिल्मी पंडितो की माने तो जूनियर माल्या एक प्रोडक्शन कंपनी खोलने वाले है, जिसका नाम उनके पिता की कंपनी किंगफिशर के नाम पर होगी, प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म एक एक्शन फिल्म होगी, जाहिर है फिल्म की अभिनेत्री दीपिका ही होंगी। फिल्म का बजट 60 करोड़ का होगा। अब आप ही बताइये अब इससे बढ़कर कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए क्या करेगा? फिलहाल हम यही दुआ करते हैं कि दीपिका-सिद्धार्थ यूं ही साथ रहते हुए एक -दूसरे को गिफ्ट देते रहें।


Click it and Unblock the Notifications