सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने कर ली थी सगाई, दिसंबर में करने वाले थे शादी- तैयारियां थी जारी!
सिद्धार्थ शुक्ला की आक्समिक मौत ने सभी को हिला कर रख दिया। 2 सिंतबर को हार्ट अटैक के चलते बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। 3 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। जहां परिवार और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की रूला देने वाली फुटेज सामने आई। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये खुलासा हुआ है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दोनों इस साल शादी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे।
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट इस ओर इशारा करती है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने सगाई कर ली थी और दोनों शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे। इतना ही नहीं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पर्सनल लाइफ को लेकर ये दावा भी किया गया है कि दोनों दिसंबर 2021 में शादी करने वाले थे।

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दोनों ने अपने अपने परिवारों को इस बारे में जानकारी भी दे दी थी। परिवारों के बीच कहीं न कहीं तैयारियां भी शुरू हो चुकी थी।
इतना ही नहीं, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने शादी के जश्न के लिए कमरे, खाने पीने की तैयारियां व अन्य सर्विसेज के लिए मुंबई के एक आलीशान होटल से बातचीत भी कर रहे थे। इस प्लानिंग के लिए दोनों तीन दिन के लिए ये सेवाएं लेने की सोच विचार कर रहे थे।

सिद्धार्थ करते थे शहनाज को प्यार?
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट व सिंगर अबू मलिक ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था किशहनाज़ चाहती थी कि वह सिद्धार्थ से शादी करें। करने के लिए कहे। अबू ने कहा, 'शहनाज ने 22 मार्च 2020 को लॉकडाउन के समय कहा था कि सिद्धार्थ भी शहनाज को बहुत प्यार करते थे।

सदमे में शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा है। शहनाज के पिता ने मीडिया को बताया था कि शहनाज एकदम टूट गईं और वह सदमे में हैं। जब अंतिम संस्कार में शहनाज गिल को सभी ने देखा तो सभी की आंखें नम हो गई। वह बेसुध और बेहोशी की हालत में नजर आईं।

बिग बॉस 13
बिग बॉस 13 में जहां सिद्धार्थ शुक्ला विनर रहे वहीं शहनाज गिल भी फाइनलिस्ट में शामिल हुईं। दोनों की खट्टी मिट्ठी नोकझोंक बिग बॉस से ही शुरू हुई। बिग बॉस के बाद कई रियालिटी शो और म्यूजिक एल्बम में भी दोनों नजर आए।

शहनाज गिल की हालत नहीं ठीक
बिग बॉस कंटेस्टेंट अली गोनी ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी टूट जाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि शहनाज की जो हालत उन्होंने देखी इससे पहले तक कभी नहीं देखी।

शहनाज गिल ने की पूजा
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पूजा रखने की उनके परिवार से इजाजत मांगी थी जिसे सिद्धार्थ की मां ने करने के लिए हामी भर दी।
NOTE- ये खबर महज अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से लिखी गई है, फिल्मीबीट इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications