लो..'कपूर एंड सन्स' में सिद्धार्थ नहीं, दिखेगी शाहरूख की झलक!
[बॉलीवुड न्यूज] करण जौहर की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा आजकल शाहरूख खान की फिल्मों के दिवाने हो चले हैं। जी नहीं, दिवाने तो वे पहले भी थे, लेकिन खबरों की मानें तो फिलहाल सिद्धार्थ बैक टू बैक किंग खान की फिल्में देख रहे हैं..क्यों!
तो इसका जवाब हम आपको देते हैं। दरअसल, सिद्धार्थ कपूर एंड सन्स की तैयारी कर रहे हैं और 'रोमांस किंग' शाहरूख की फिल्मों से कुछ टिप्स ले रहे हैं। अब चूंकी शाहरूख को सबसे ज्यादा रोमांटिक किरदारों के लिए जाना जाता है, सिद्धार्थ शाहरूख की तरह ही पर्दे पर flawless रोमांस करना चाहते हैं।
शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में सिद्धार्थ के साथ आलिया भट्ट और फवाद खान हैं। वहीं, फिल्म में ऋषि कपूर 90 साल के परिवार के बुजुर्ग के रूप में नजर आएंगे और सिद्धार्थ, आलिया और फवाद उनके ग्रैंड चिल्ड्रन होंगे।
VIDEO: 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' के ऑडिशन में ऐसी थीं आलिया..डबल साइज!
बहरहाल, यहां बात हो रही सिद्धार्थ कि जो शाहरूख की तरह रोमांस करना चाहते हैं। खैर, हम तो सिद्धार्थ को यही सलाह देगें कि कहीं वह इतनी भी ज्यादा शाहरूख की फिल्में न देख लें कि फैंस को सिद्धार्थ की बजाए फिल्म में शाहरूख ही दिखने लगे।
हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि बॉलीवुड में कई आए और कई गए, लेकिन शाहरूख खान से रोमांस किंग की अदा और यह तमगा कोई नहीं छीन पाया। सो.. सिद्धार्थ be careful..
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



