शाहरूख खान की सुपरहिट फिल्म.. रीमेक बना तो होंगे ये हीरो!
[गपशप] 1993 में आई यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' ने निगेटिव किरदार को इस तरह उभारा कि आज तक हर एक्टर एक बार शाहरूख खान की तरह एक निगेटिव रोल जरूर निभाना चाहता है। ताजा बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अब लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
जी हां, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अब वे या तो एक निगेटिव किरदार निभाना चाहते हैं या डबल रोल। उन्होंने कहा कि वे शाहरूख खान की फिल्म डर की तरह कोई किरदार करना चाहेंगे। हम्म.. यानि की अगर डर की सीक्वल बनाई जाती है तो सिद्धार्थ को मौका दिया जा सकता है।
DHAMAKA: धमाकेदार एक्शन और स्टाइल.. ऐसी होगी 'बैंग बैंग 2'.. फाइनल!
वैसे बता दें, फिल्म डर का रीमेक तैयार किया जा रहा है। लेकिन इससे पहले कि आप खुश हों बता दें कि इस फिल्म में न शाहरूख खान होंगे, न सनी देओल और न ही होंगी जूही चावला। इस सुपरहिट फिल्म के रिमेक में पॉपुलर टेलीविजन एक्टर करणवीर बोहरा मेनलीड निभाने वाले हैं। यानि की शाहरूख खान वाले किरदार में हमें करण दिखेंगे। खास बात यह भी है कि फिल्म के निर्माता भी वे खुद हैं।
बहरहाल, यहां देखते हैं यदि डर रीमेक बनाया जाता है तो कौन एक्टर ले सकते हैं शाहरूख की जगह-


Click it and Unblock the Notifications












