OUCH: सर पर है फिल्म की रिलीज़ डेट....लेकिन डर गए हैं ये सुपरस्टार!
25 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर अ जेंटलमैन रिलीज़ हो रही है लेकिन फिल्म रिलीज़ से पहले, सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म को लेकर काफी डरे हुए हैं। दरअसल, सिद्धार्थ को डाउट है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और इस ट्रेलर को लोगों का काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला। अब यही सिद्धार्थ मल्होत्रा के डर की वजह है। उन्हें लगा था कि लोगों को ट्रेलर पसंद आएगा और वो फिल्म देखने खिंचे चले आएंगे।

लेकिन अब जब लोगों को फिल्म का ट्रेलर ही नहीं पसंद आया तो सिद्धार्थ को डर है कि कहीं लोग फिल्म देखने आए ही नहीं तो क्या होगा।
यही कारण है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म की टीम को तगड़ी प्रमोशनल स्ट्रैटेजी बनाने की सलाह दे डाली है। बस अब देखना है कि सिद्धार्थ बॉक्स ऑफिस पर टिकते हैं या बिक जाते हैं।
जानिए बॉलीवुड के यंग स्टार्स की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











