RUMOUR: ऋतिक रोशन OUT.. अब आलिया के साथ बनेगी इनकी जोड़ी!
[गपशप] 'आशिकी 3' बन रही है.. नहीं बन रही है.. लेकिन फिल्म के कास्ट को लेकर महीनों से कंफ्यूजन जारी है। कभी ऋतिक रोशन और सोनम कपूर की जोड़ी, कभी ऋतिक के साथ दीपिका, तो कभी आलिया। लेकिन ताजा अफवाहों की मानें तो फिल्म में ऋतिक नहीं, बल्कि आलिया भट्ट- सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी दिखेगी।
हालांकि आशिकी 3 को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यहां तक की आलिया ने भी फिल्म में काम करने की बात से इंकार किया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम कर चल रही है।
''सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हूं.. और एक गाना भी..''
आशिकी भट्ट कैंप की सबसे हिट फिल्मों में से है। आशिकी के बाद आशिकी 2 को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। लिहाजा अब इस तीसरे पार्ट की तैयारी की जा रही है।
काफी उम्मीद है कि फिल्म पर अगले साल यानि 2017 से काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल आलिया और सिद्धार्थ करण जौहर की फिल्म कपूर एंड सन्स में दिखने वाले हैं।
यहां जानें आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













