इस सुपरस्टार से हो गई MISTAKE....अक्षय से क्लैश कर लेते तो बच जाते!
अक्षय कुमार की 2.0, जो कि रजनीकांत स्टारर रोबोट का सीक्वल है, 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ हो रही है। खबरें हैं कि इसी दिन नीरज पांडे की फिल्म अय्यारी भी रिलीज़ होगी, जो कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी के साथ बन रही है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस क्लैश पर अपने विचार रखते हुए ये भी बताया कि वो अक्षय कुमार से टक्कर लेने के लिए काफी डरे हुए हैं।

Recommended Video

लेकिन अब सूत्रों की मानें तो नीरज पांडे एक बार फिर इस क्लैश के बारे में दोबारा सोच रहे हैं। खबरों की मानें तो नीरज पांडे अपनी फिल्म की रिलीज़ पहले कर सकते हैं।
यानि कि जनवरी 2018 के बॉक्स ऑफिस की ओपनिंग करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा। अय्यारी में नसीरूद्दीन शाह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म दो फौजियों की कहानी है।
दोनों ही फौजी अपने अपने उसूलों पर जीवन जीते हैं और दोनों के ही उसूल गलत नहीं है। एक गुरू है तो दूसरा शिष्य। ऐसे में क्या सही है और क्या गलत, ये फिल्म हमारे ऊपर छोड़ देती है।
जहां तक रही जनवरी ओपनिंग की बात तो अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के साथ कामयाब हुए तो वो बॉलीवुड का एक बहुत बड़ा मिथक तोड़ देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
