#JustIn: ये है विलेन सलमान खान का रेस 3 हीरो....धमाकेदार होगी जोड़ी!
सलमान खान और रेस 3 की कास्टिंग को लेकर काफी उठापटक चल रही है। एक तरफ खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है वहीं माना जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी अप्रोच किया गया है जिसकी पुष्टि खुद बिग बी ने बाद में की।
बहरहाल, फिलहाल के लिए फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ और सलमान खान फाइनल हैं। वहीं अब फिल्म में दूसरा हीरो भी फाइनल हो चुका है और वो है सिद्धार्थ मल्होत्रा। दरअसल, सलमान खान को सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी पसंद हैं और इसलिए फिल्म में सिद्धार्थ का नाम फाइनल हो चुका है।

गौरतलब है कि ये ब्रेक सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिहाज़ से काफी ज़्यादा अहम साबित हो सकता है। क्योंकि भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है लेकिन एक विलेन छोड़कर अभी तक उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया है।
ऐसे में जहां वरूण धवन और टाईगर श्रॉफ जैसे स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ चुके हैं वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की किस्मत सलमान खान चमका सकते हैं।
वैसे भी सलमान खान अगर किसी का हाथ थाम लेते हैं तो फिर उसका कुछ ना कुछ तो ही जाता है।


Click it and Unblock the Notifications