Sidharth Malhotra Ex Girlfriend आलिया से वापस लेना चाहते हैं अपना दिया ये तोहफा, किया खुलासा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में एक ऐसा बयान दे दिया है कि वो हर जगह ट्रेंड हो रहे हैं। Sidharth Malhotra Ex Girlfriend आलिया भट्ट से अपना एक तोहफा वापस लेना चाहते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा [Sidharth Malhotra] ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट [Alia Bhatt] के बारे में बात की। हालांकि उन्होंने आलिया भट्ट का नाम नहीं लिया। सिद्धार्थ से पूछा गया कि अपने पिछले रिलेशनशिप से उन्होंने क्या सीख ली है? सिद्धार्थ ने जवाब दिया - कभी Pets तोहफे में मत दीजिए।
सिद्धार्थ यहीं नहीं रूके, उनसे आगे पूछा गया, एक चीज़ जो आप आलिया भट्ट से चुराना चाहते हैं? इसका तुरंत जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा - उनकी बिल्ली Edward. अब इसके बाद से फैन्स यही कयास लगा रहे हैं कि आलिया भट्ट को उनकी बिल्ली सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ही गिफ्ट की थी। अब सिद्धार्थ अपना ये तोहफा वापस चाहते हैं। सिद्धार्थ को भी Edward से काफी लगाव था।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट 2018 में एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद आलिया की ज़िंदगी में रणबीर कपूर आ गए। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अब कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। दिलचस्प ये है कि कियारा का असली नाम भी आलिया है। बात करें आलिया की तो सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद उन्होंने सिद्धार्थ से काफी दूरी बना ली।
आलिया को सिद्धार्थ की फिल्म शेरशाह ऑफर हुई थी लेकिन आलिया भट्ट ने डेट्स का बहाना देकर इस फिल्म को मना कर दिया। इसके बाद ये फिल्म कियारा आडवाणी के हिस्से आ गई। मज़ेदार ये है कि हाल ही में कॉफी विद करण में जब कियारा आडवाणी से ये पूछा गया कि अपनी शादी में वो Bridesmaid की ज़िम्मेदारी किसे देंगी तो कियारा ने बिना सोचे जवाब दिया - आलिया भट्ट।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, शेरशाह के समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने का प्लान बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
