आलिया से ब्रेकअप के बाद इस हीरोइन के लिए धड़का सिद्धार्थ मल्होत्रा का दिल- कर रहे हैं डेट
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी और इसी दौरान उनका अफेयर आलिया भट्ट से हो गया था। दोनो काफी ज्यादा चर्चा में रहे लेकिन बाद में दोनो का ब्रेकअप हो गया है। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा नाम स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्टूडेंट से जुड़ रहा है जोकि फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं। हम बात कर रहें हैं तारा सुतारिया की और खबरों की माने तो सिद्धार्थ मल्होत्रा तारा को डेट कर रहे हैं।
लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है ये अभी उजागर नहीं हुआ है। तारा और सिद्धार्थ साथ में घूमने-फिरने से बच रहे थे लेकिन हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। हाल ही में दोनो अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला देखने पहुंचे थे।

इसके अलावा तारा.. टाइगर श्रॉफ के साथ एक टॉक शो में पहुंची थीं। इस शो में टाइगर श्रॉफ ने इशारा किया कि तारा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं।
होस्ट ने जब टाइगर से रेपिड फायर राउंड में पूछा कि वो सिद्धार्थ मल्होत्रा से क्या चुराना चाहते हैं? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए तारा की तरफ देखा था। इस दौरान तारा बुरी तरह से शर्मा रहीं थीं। हालांकि आगे क्या होता है ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications