Ahem..सिद्धार्थ का B'Day, गोवा की खूबसूरती और..और आलिया भट्ट
आज सिद्धार्थ मल्होत्रा 30 साल के हो गए। लेकिन यह जन्मदिन सिद्धार्थ के लिए कई मायने में खास है। आपको बता दें, सिद्धार्थ इस बार अपना बर्थडे पार्टी गोवा की खूबसूरती में मना रहे हैं और वो भी अपनी मौजूदा फ्रैंड/ गर्लफ्रैंड आलिया भट्ट के साथ। आलिया और सिद्धार्थ भले ही अपनी स्पेशल दोस्ती को कितना ही छिपा लें, लेकिन इस बातों से साफ है कि वे एक- दूसरे के लिए कितने स्पेशल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ और आलिया आज सिद्धार्थ के जन्मदिन के मौके पर गोवा में सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही दोनों अपने रिश्ते से मुंह मोड़ते रहे, लेकिन आपको बता दें, दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। लिहाजा, जब जन्मदिन जैसा स्पेशल मौका हो तो फिर अपने करीबी ही याद आते हैं।
तो फिर क्या था, कल रात ही सिद्धार्थ आलिया उड़ चले गोवा की ओर। आलिया समेत चार और करीबी दोस्त सिद्धार्थ की इस पार्टी में शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, इन सबने पूरी रात जबरदस्त पार्टी की और गोवा की खूबसूरती में ढ़ेरों मस्ती की है। हम्मम..लेकिन इस ग्रूप पार्टी में शायद तीसरे स्टूडेंट वरूण धवन को सब भूल गए। खैर, हो सकता है कि वरूण शूटिंग में बिजी हों, लेकिन एक दिन की पार्टी में तो शामिल हो ही सकते थे, वो भी जब बर्थडे उनके दोस्त सिद्धार्थ की है।
गौरतलब है कि, सिद्धार्थ की इस साल फिल्म 'ब्रदर्स' आने वाली है। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। जबकि आलिया भट्ट की अगली फिल्म शाहिद कपूर के साथ 'शानदार' आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications