तगड़ा Rumor: चुपचाप शुरू हुईं सिद्धार्थ मल्होत्रा - कियारा आडवाणी की शादी की तैयारी, अगले महीने लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बारे में काफी समय से अफवाहें उड़ती आई हैं और अब बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों की मानें तो ये शादी दिसंबर में होने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, दिसंबर 2022 में सात फेरे लेने जा रहे हैं।
चूंकि अब इस शादी में काफी कम वक्त बचा है इसलिए शादी की तैयारियां ज़ोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। दोनों ही परिवार फटाफट शादी से जुड़ी तैयारियां और काम पूरा करने में जुट गए हैं। सिद्धार्थ और कियारा दोनों ही इस साल शादी के बंधन में बंध जाना चाहते हैं।
फिलहाल माना जा रहा है कि ये शादी बेहद निजी समारोह होगा लेकिन शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा, मुंबई में अपने दोस्तों को रिसेप्शन ज़रूर देंगे। लेकिन इस शादी में करण जौहर शामिल होंगे क्योंकि करण जौहर पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा को वार्निंग दे चुके हैं कि उन्हें इस शादी से काटने की सोचें भी ना।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ फिल्म शेरशाह में नज़र आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए। हालांकि, दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे और एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। शेरशाह की रिलीज़ के बाद अफवाहें ये भी थीं कि सिद्धार्थ और कियारा का ब्रेकअप हो चुका है।
इन अफवाहों के बीच वो दोनों अक्सर, हॉलीडे ट्रिप पर एक साथ दिखाई दिए। अफवाहों के अनुसार, दोनों का रिलेशनशिप बचाने के लिए करण जौहर ने भी कुछ कदम उठाए और उन्हें समझाया था जिसके बाद दोनों का रिश्ता और मज़बूत हो गया। कॉफी विद करण के इस सीज़न में सिद्धार्थ और कियारा दोनों की शादी की चर्चा काफी तेज़ी से हुई।
करण जौहर ने कियारा आडवाणी को वादा किया कि वो उनकी शादी में शाहिद कपूर के साथ डोला रे डोला पर डांस करेंगे। शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी के काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं विकी कौशल ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की बारात में नाचने का वादा किया और उन्हें जल्दी ही शादी करने की सलाह दी। अगर वाकई सिद्धार्थ और कियारा की शादी से जुड़ी ये खबर सच है, तो फिर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों को हाल ही में एक एड में साथ देखकर फैन्स ने वैसे भी इनकी जोड़ी पर मुहर लगा दी है।


Click it and Unblock the Notifications
