सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां हुईं तेज, इस शहर में रचाएंगे ब्याह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की अफवाह लंबे समय से चल रही है। दोनों ने कभी डेटिंग और रिलेशनशिप की खबरों को स्वीकार नहीं किया और ना ही इससे इनकार किया। लेकिन, 'कॉफी विद करण' में दोनों ने संकेत जरूर दिया कि वो रिलेशनशिप में हैं। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी रचाने जा रहे हैं।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। शादी की तैयारियां भी पूरे जोर शोर से चल रही है। पूरा परिवार शादी से जुड़े सारे काम को करने में लग गए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी अपनी शादी को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो ये कपल अब शादी के लिए नए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। दोनों चंडीगढ़ में एक शानदार लोकेशन पर शादी करना चाहते हैं। वहीं, चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिजॉर्ट को दोनों प्राथमिकता के तौर पर देख रहे हैं। बता दें कि, यहीं पर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी शादी रचाई थी।
साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पहले सिद्धार्थ और कियारा गोवा में शादी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन, सिद्धार्थ मल्होत्रा का चूंकि पंजाबी और बड़ा परिवार है इसलिए उन्हें गोवा में शादी रचाई की प्लानिंग को बदलनी पड़ी। अब दोनों चंडीगढ़ में शादी करते हैं या किसी और शहर में ये भी आने वाले समय में पता चल सकता है। उनकी शादी की खबरों से फैंस जरूर बेहद एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications