आशिकी 3 में सिद्धार्थ मल्होत्रा करेंगे आलिया भट्ट संग रोमांस, ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल !
साल 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। अब मीडिया गलियारे में खबरें है कि एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलने जा रही है। मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर खबरें आ रही है कि इसमें दोनों को कास्ट किया जा सकता है। वरुण धवन और आलिया भट्ट तो कई फिल्मों में साथ में नजर आए लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा संग आलिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद नजर नहीं आईं।
मीडिया के मुताबिक, 'आशिकी 3' में आलिया भट्ट संग सिद्धार्थ मल्होत्रा रोमांस करने वाले हैं। इसे लेकर मोहित सूरी ने खुद अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट और अन्य तैयारियां शुरू हो चुकी है। बता दें 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी नजर आई थी।
sidharth malhotra alia bhatt aashiqui 3 mohit suri film आशिकी 3 आशिकी फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया भट्ट मोहित सूरी


Click it and Unblock the Notifications