..................... Sidharth-Kiara Wedding: Ram Charan wife Upasana apologises to newly wedded couple, know reason। सिद्धार्थ-कियारा शादी: आखिर इस स्टार वाइफ ने क्यों सिद्धार्थ-कियारा से सोशल मीडिया पर मांगी माफी, जानें वजह। - Hindi Filmibeat

आखिर इस स्टार वाइफ ने क्यों Sidharth-Kiara से सोशल मीडिया पर मांगी माफी, जानें वजह

Sid Kiara

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आखिरकार 8 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई। शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों ने तीन तस्वीरें शेयर की और हर तस्वीर में दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हर कोई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को शादी की बधाई दे रहा है। सेलेब्स भी जमकर सिद्धार्थ और कियारा को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया भट्ट, करण जौहर से लेकर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल तक ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को शादी की बधाई दी है। लेकिन, साउथ के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना द्वारा की गई विशेज ने सबका ध्यान खींचा है।

दरअसल, उपासना ने माफी मांगते हुए सिद्धार्थ और कियारा को विश किया है। उन्होंने लिखा है- 'बधाई हो, यह बेहद खूबसूरत है। माफ करना, हम वहां नहीं पहुंच सके। ढेर सारा प्यार।' यूजर्स को उपासना द्वारा किया गया यह विश काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स भी कियारा और सिद्धार्थ की पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लोग कर रहे कॉमेंट

लोग कर रहे कॉमेंट

एक यूजर ने लिखा है- अब करण जौहर के तीनों स्टूडेंट सेटल हो गए हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की शादी हो गई। बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट तीनों ही अब शादीशुदा हैं।

जैसलमेर में हुई शादी

जैसलमेर में हुई शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन बंधे हैं। दोनों ने मंगलवार रात अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। एक तस्वीर में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा को गालों पर किस करती नजर आ रही हैं तो दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को हाथ जोड़कर नमस्ते कर रहे हैं।

मुंबई में रिसेप्शन

मुंबई में रिसेप्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। वहीं, मुंबई में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी का रिसेप्शन भी दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X