मलंग 2 में कौन होगा स्टार कपल पता नहीं, लेकिन कौन नहीं है ये बता देते हैं
मोहित सूरी ने मलंग की सफलता के बाद अब मलंग 2 पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने काम करते हुए स्क्रिप्ट की एक तस्वीर दिखा कर फैन्स को छेड़ा था। अब तब से सबकी उत्सुकता फिल्म का लीड पेयर जानने में हैं।
कभी खबरें आती हैं कि दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर ही फिल्म के लीड होंगे तो कभी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की एतिहासिक जोड़ी का नाम आता है।

अब खबर थी कि फिल्म में श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा फाईनल हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने एक विलेन में कमाल दिखाया था और ये फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा थी।
लेकिन मोहित सूरी ने इन खबरों का खंडन किया है। दरअसल, मोहित ने पिंकविला की इस रिपोर्ट पर ट्वीट करते हुए हैरानी जताई। अब देखना है कि फिल्म की लीड जोड़ी कौन होती है।
malang 2 siddharth malhotra shraddha kapoor mohit suri मलंग 2 सिद्धार्थ मल्होत्रा श्रद्धा कपूर मोहित सूरी


Click it and Unblock the Notifications
