अब शुद्धि में संजय दत्त को रिप्लेस करेंगे ये 'ब्रदर्स विलेन'
करण जौहर की फिल्म शुद्धि के लिए जितना ड्रामा रचा जा चुका है उतना शायद ही किसी फिल्म के लिए रहा हो। सलमान खान के फिल्म से दूरी बनाने के बाद अब फिल्म के विलेन संजय दत्त ने भी फिल्म से हाथ खींच लिए हैं। वैसे संजय दत्त से लड़ने के लिए दो वरूण धवन लाने पड़ते।
लेकिन टेंशन नहीं। फिल्म नहीं रूकेगी। क्योंकि आलिया और वरूण के बाद अब फिल्म का विलेन भी तय हो चुका है। अब तक नहीं समझ पाए? अरे आलिया और वरूण को पूरा तो सिद्धार्थ ही करेंगे ना। [SHUDDHI FACT: सलमान ने तोड़ी कमिटमेंट, 6 स्टार्स ने क्यों छोड़ी फिल्म]
गपशप गली की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म के विलेन के लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि एक विलेन और ब्रदर्स के बाद सिड के लिए ये तीसरा निगेटिव शेड होगा। तो बॉलीवुड के नए BAD BOY सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं! [BOX-OFFICE: सलमान की वजह से 75% गिरेगा इस फिल्म का कलेक्शन!]


Click it and Unblock the Notifications
