विद्या के लिप लॉक को लेकर इनसिक्योर हुए सिद्धार्थ!

विद्या ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त हॉट और किसिंग सीन दिए है और जिस फिल्म में खुद इमरान हाश्मी हो तो उस फिल्म में जरूरत से ज्यादा ही बोल्ड सीन्स अपने आप ही आ जाते हैं। जब कपूर के साथ लिप लॉक करने की खबरें रही थी तभी से सिद्धार्थ इस खबर से परेशान हो गये थे।
वैसे सूत्रों की माने तो सिद्धार्थ विद्या की प्रोफेशनल लाइफ में कोई दखल नहीं देते कौन सी फिल्म करनी है और कौन सी नहीं यह सब विद्या पर ही डिपेंड करता है। लेकिन पता नहीं क्यों डर्टी पिक्चर में विद्या के किस सीन को लेकर सिद्धार्थ परेशान हो गये।
विद्या के किस सीन के चलते नाराज हुए सिद्धार्थ ने उनसे यह भी पूछ डाला कि आखिर वो इस तरह के लिप लॉक के लिए कैसे तैयार हो गयी। इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने तो विद्या से किस सीन्स को फिल्म से हटा लिए जाने की बात भी बोल दी है।
इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने किसिंग सीन के साथ दूसरे इंटीमेट सीन को फिल्म से हटाने से मना कर दिया। एकता ने साफ तौर पर कहा है कि यह फिल्म सिल्क स्मिता के वास्तविक जीवन पर आधारित है और ऐसे सीन बिना तो यह फिल्म पूरी ही नहीं हो सकती।


Click it and Unblock the Notifications